लाइव न्यूज़ :

डिश टीवी का एनसीएलटी से यस बैंक की अर्जी खारिज करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर डिश टीवी ने अपनी सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक की तरफ से राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में दायर अर्जी को खारिज करने का अनुरोध किया है।

डीटीएच सेवा प्रदाता डिश टीवी ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ से यह आवेदन किया है कि वह कंपनी की असाधारण आमसभा (ईजीएम) बुलाने की मांग करने वाली यस बैंक की अर्जी को खारिज कर दे। इसके लिए डिश टीवी ने यह दलील दी है कि यस बैंक के पास ईजीएम बुलाने के लिए जरूरी दस प्रतिशत शेयरधारिता नहीं है।

यस बैंक ने डिश टीवी के प्रबंध निदेशक पद से जवाहर गोयल एवं चार अन्य निदेशकों को हटाने को लेकर एक नोटिस भेजा हुआ है। उसने इस सिलसिले में एस्सेल ग्रुप की कंपनी के बोर्ड के नकारात्मक रुख के बाद एनसीएलटी के समक्ष ईजीएम बुलाने की अर्जी लगाई है।

डिश टीवी में यस बैंक की 24.19 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन एस्सेल समूह की कंपनी ने इस शेयरधारिता को विवादित बताते हुए कहा है कि इस बारे में नोएडा पुलिस की अपराध शाखा जांच कर रही है। उसका दावा है कि ऐसी स्थिति में यस बैंक ईजीएम बुलाने के लिए जरूरी दस प्रतिशत हिस्सेदारी की शर्त पूरी नहीं करता है।

डिश टीवी ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ से कहा है कि यस बैंक की अर्जी खारिज करने के साथ ही उससे इसकी लागत भी वसूल की जानी चाहिए। उसने शेयर बाजारों को भी इस घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत