लाइव न्यूज़ :

भागलपुर में गंगा पर बनने वाले चार लेन के पुल के डिजाइन पर चर्चा, बैठक में गडकरी हुए शामिल

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भागलपुर में हाल में घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग - 131बी पर गंगा नदी से होकर निकलने वाले चार लेन पुल के निर्माण के संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल हुए। इस दौरान पुल के डिजाइन पर चर्चा हुई।

गडकरी के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ भागलपुर, बिहार में नव घोषित एनएच-131बी पर गंगा नदी से गुजरने वाले नए चार लेन पुल के निर्माण के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की।’’

सोनोवाल ने ट्वीट किया कि नितिन गडकरी के साथ एनडब्ल्यू के जरिए कार्गो आवाजाही की भविष्य की क्षमता को ध्यान में रखते हुए भागलपुर, बिहार में गंगा नदी पर चार लेन पुल के डिजाइन पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे एनडब्ल्यू के जरिये माल परिवहन वृद्धि सुनिश्चित होगी और साजोसामान को लाने ले जाने की लागत भी कम होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?