लाइव न्यूज़ :

डिजिटल स्विस गोल्ड की मदद से सोने में निवेश का मंच प्रदान करेगी अलंकित

By भाषा | Updated: May 19, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई अलंकित इमेजिनेशंस लिमिटेड ने बुधवार को डिजिटल स्विस गोल्ड (डीएसजी) के साथ करार करने की घोषणा की जिससे भारत के लोग स्विट्जरलैंड में डिजिटल तरीके से सोने का लेन-देन कर सकेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि निवेशक एक ऐप पर मिनटों में अपना खाता बनाकर डिजिटल स्विस गोल्ड सदस्य बन सकते हैं और डिजिटल तरीके से स्विटजरलैंड से सोना खरीद सकते हैं। निवेशक केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यूनमत एक ग्राम सोने की खरीद के साथ निवेश की शुरूआत कर सकते हैं।

अलंकित इमेजिनेशन अलंकित की एक अनुषंगी है। अलंकित वित्तीय और डिजिटल सोल्यूशंस क्षेत्र की कंपनी है।

अलंकित लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा कि कोई व्यक्ति भारतीय रिजर्व बैंक की उदारीकृत प्रेषण योजना के तहत किसी वित्तीय वर्ष में अधिकतम 2,50,000 डॉलर का सोना खरीद सकता है।

उन्होंने बताया कि खरीदने वाला जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोना उपहार में भी दे सकता है और सीमा शुल्क का भुगतान करने एवं दूसरी नियामकीय मंजूरी लेने के बाद सोने का ठोस रूप में हस्तांतरण भी किया जा सकता है।

अग्रवाल ने कहा कि यह निवेश का एक अच्छा मौका है और संपत्ति के तौर पर सोने ने कुछ समय के भीतर 10 से 12 प्रतिशत का मुनाफा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस