लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर पर; कर्नाटक में पेट्रोल ने भी 100 को छुआ

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में तेजी के बीच सरकारी पेट्रालियम विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के भाव में प्रति लीटर 27 पैसे और डीजल में 23 पैसे की वृद्धि की।

गत चार मई के बाद पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में 23 बार वृद्धि की गयी है जिससे राजस्थान में डीजल 100 रुपये/लीटर और कर्नाटक में पेट्रोल का भाव भी 100 रुपये/लीटर पर पहुंच गया है।

कर्नाटक ऐसा सातवां राज्य हो गया है जहां पेट्रोल का भाव 100 रुपये को छू गया है या उससे ऊपर पहुंच गया है। विभिन्न राज्यों में वैट और स्थानीय करों की विभिन्नता के कारण पेट्रोलियम उत्पादों के स्थानीय भाव अलग-अलग होते हैं।

दिल्ली में पेट्रोल 96.12 रुपये/लीटर और डीजल का भाव 86.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध प्रदेश, तेलंगाना और केंद्र शासित लद्दाख में पेट्रोल के खुदरा भाव पहले ही 100 रुपये या उससे से ऊपर पहुंच गए थे। इस सूची में शनिवार को कर्नाटक भी जुड़ गया।

कर्नाटक में बीदर, बेल्लारी, कप्पल, दावणगिरि, शिमोगा और चिकमंगलूर में पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर की दर से बिक रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल का भाव 99.39 और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल देश में सबसे ऊंची दर पर बिक रहा है। वहां पेट्रोल का भाव 107.22 और डीजल 100.05 के भाव मिल रहा है। वहां प्रीमियम पेट्रोल की दर 110.50 और प्रीमियम डीजल की दर 103.72 रुपये प्रति लीटर है।

राजस्थान में वैट की दर सबसे ऊंची है।

मुंबई में पेट्रोल और डीजल के भाव 102.30 रुपये और 94.39 रुपये प्रति लीटर है।

चार मई के बाद 23 बार की बढ़ोतरी में पेट्रोल 5.72 रुपये और डीजल 6.25 रुपये महंगा हो चुका है।

वैश्विक बाजार में पिछली कुछ सप्ताह से कच्चे तेल का भाव फिर चढ़ने लगा है। बाजार को उम्मीद है कि कोविड-19 का टीकाकरण तेज होने से आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और मांग बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम