लाइव न्यूज़ :

होटल, पर्यटन क्षेत्र की बजट में उद्योग, निर्यात क्षेत्र का दर्जा देने की मांग

By भाषा | Updated: November 20, 2020 19:52 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवंबर होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के संगठन ‘फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी’ (फेथ) ने शुक्रवार को कहा कि देश में क्षेत्र को उद्योग और निर्यात का दर्जा दिया जाए।

फेथ ने अपने बजट पूर्व सुझावों में सरकार से सभी राज्यों में होटल और पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने की अनिवार्यता बतायी, क्योंकि पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिष्ठान ना सिर्फ खुदरा कारोबार करते हैं बल्कि उच्च गुणवत्ता की सेवाओं का भी उत्पादन करते हैं।

संगठन ने कहा कि बिजली और पानी बिलों की दरें और शुल्क भी प्रभावी तौर पर औद्योगिक दरों के हिसाब से लेना चाहिए।

फेथ ने एक बयान में कहा कि सभी मौजूदा लाइसेंस, परमिट और अनुमतियों की समीक्षा की जाए और इन्हें राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप बनाया जाए।

हाल में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सरकार ने क्षेत्र को उद्योग का दर्जा प्रदान किया है।

इसी के साथ फेथ ने अपने सुझावों में क्षेत्र को निर्यात उद्योग का दर्जा देने की भी बात कही ताकि पांच सालों में विदेशों से आने वाले पर्यटन में भारत की हिस्सेदारी को ढाई प्रतिशत तक बढ़ाया जा सके।

इसके अलावा फेथ ने पर्यटन क्षेत्र से होने वाली विदेशी मुद्रा की आय पर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की शून्य दर लगाने का भी सुझाव दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस