लाइव न्यूज़ :

लघु उद्यमी संघ की छोटे-मध्यम उद्यमियों को घर-घर माल की आपूर्ति करने की अनुमति देने की मांग

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 मई फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो एंड स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (फिस्मे) ने राज्यों और केंद्र सरकार से कोविड-19 महामारी के दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को घर-घर सामान की आपूर्ति की अनुमति देने की मांग की है ताकि है वे अपनी आजीविका चला सके।

फिस्मे के अनुसार देश में करीब 6.3 करोड़ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हैं जो भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्ड़ी है। कोरोना के कारण छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों का कामगाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इस स्थिति को देखते हुए संघ ने सरकारों से इस तरह के दिशा-निर्देशों को जारी करने का आग्रह किया है जिससे व्यापारियों की आजीविका भी शुरु हो जाये और देश के लोगों की जान को भी बचाया जा सके।

सरकार को कुछ सुझाव देते हुये उसने कहा कि कोविड के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान माल की घर-घर की आपूर्ति करने देने की अनुमति दी जानी चाहिए जिससे लोग घर बैठे-बैठे सामान ले सके। खुदरा बिक्री से जुड़े उद्यम घर पर आपूर्ति की अनुमति से चल सकते हैं।

इसके अलावा उसने कहा कि बिक्री को आवश्यक और गैर- आवश्यक वस्तुओं में नहीं बांटना चाहिए और छोटे व्यापारियों को कम से कम घर पर माल की आपूर्ति के माध्यम से बिक्री करने की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे एमएसएमई को अपनी आजीविका चलाने में समर्थन मिलेगा और लोगों को नौकरी भी मिलेगी।

फिस्मे के महासचिव अनिल भारद्वाज ने कहा, ‘‘महामारी की वर्तमान स्थिति ने एमएसएमई क्षेत्र को डिजिटलीकरण करने का मौका दिया है और इस माध्यम से उनके आजीविका के रास्ते भी खुले हैं। हालांकि डिजिटलीकरण के रस्ते में कई बाधा भी आई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान सभी उत्पादों की डिलीवरी की अनुमति देना, नियामक बाधाओं को दूर करना, व्यापार करने में आसानी को सक्षम करना और डिलीवरी कर्मियों के लिए टीकाकरण को प्राथमिकता देना, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे एमएसएमई को समर्थन प्रदान किया जा सकता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस