लाइव न्यूज़ :

‘जलवायु जोखिम वित्त के सरकार या नियामकों के अधीन होने पर बहस जारी’

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:02 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर एम के जैन ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक तापवृद्धि को लेकर चिंताएं बढ़ने के साथ ही सरकार और केंद्रीय बैंक यह तय कर रहे हैं कि वित्तीय दृष्टिकोण से जलवायु जोखिम की निगरानी किसे करनी चाहिए।

डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने कहा कि आरबीआई ने इस मुद्दे पर अपना काम शुरू कर दिया है, जिसमें एक आंतरिक स्थायी वित्त समूह का गठन शामिल है, जो जल्द ही इस संबंध में एक मार्गदर्शन टिप्पणी तैयार करेगा।

जैन ने मौद्रिक समीक्षा के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जलवायु जोखिम के संबंध में मुझे लगता है कि यह प्रारंभिक चरण में है और नियामकों तथा सरकार के बीच यह बहस चल रही है कि क्या इसे सरकार के क्षेत्राधिकार में होना चाहिए या नियामक के।’’

राव ने उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आरबीआई ने आंतरिक रूप से इस मुद्दे की गंभीरता को पहचाना है और कई उपाय किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस मुद्दे पर विचार करने के लिए आंतरिक रूप से एक स्थायी वित्त समूह भी गठित किया है। विचार यह है कि हम इस मुद्दे को व्यापक रूप से देख सकते हैं और जल्द ही एक मार्गदर्शन टिप्पणी तैयार हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम