लाइव न्यूज़ :

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का मृत्यु दावा निपटान 2020-21 में 33 प्रतिशत उछलकर 885 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का मृत्यु दावों का निपटान वित्त वर्ष 2020-21 में 33 प्रतिशत उछलकर 885 करोड़ रुपये का रहा।

कंपनी के अनुसार साल के दौरान उसका दावा निपटान अनुपात 99.35 प्रतिशत पहुंच गया। यह दावों के भुगतान की संख्या तथा किये गये दावों के अनुपात को बताता है।

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने एक बयान में कहा कि उसने वित्त वर्ष 2020-21 में 885.57 करोड़ रुपये के 19,922 मृत्यु दावों का निपटान किया। इसके साथ कंपनी का व्यक्तिगत मृत्यु दावा भुगतान अनुपात 99.35 प्रतिशत पहुंच गया।

बयान के अनुसार, ‘‘ कोविड-19 महामारी के कारण वित्त वर्ष 2020-21 में कुल दावों में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई।’’

कंपनी ने कहा कि वह डिजिटलकरण की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है। इससे दावों के निपटान प्रक्रिया सुगम हुई है।

मैक्स लाइफ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी ने कहा, ‘‘डिजिटलीकरण पर हमने जो ध्यान दिया है, उससे ग्राहकों को स्वयं सेवा विकल्पों का उपयोग करके समय पर दावे प्रस्तुत करने में मदद मिली। साथ ही भौतिक रूप से उपस्थित होने और उससे जुड़ी बाधाओं को दूर कर तेजी से निपटान प्रक्रिया सुनिश्चित की गयी।’’

कंपनी के अनुसार उसने अपने गठन से लेकर मार्च 2021 तक 1,32,868 पॉलिसी से संबद्ध 4,123.57 करोड़ रुपये के दावों का निपटान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं