लाइव न्यूज़ :

डीसीएम श्रीराम का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 33.2 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर डीसीएम श्रीराम ने मंगलवार को कहा कि 2021-22 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में मजबूत बिक्री के सहारे उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 33.2 प्रतिशत बढ़कर 159 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 119 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही के दौरान एकीकृत आधार पर उसकी कुल आय बढ़कर 2,198.61 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,064.61 करोड़ रुपये थी। वहीं जुलाई-सितंबर 2021 में कंपनी का व्यय पिछली साल की इसी तिमाही के 1,910.48 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,970 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का एकीकृत पीबीडीआईटी (मूल्यह्रास, ब्याज और करों से पहले लाभ) 2021-22 की दूसरी तिमाही में 29.9 प्रतिशत बढ़कर 311 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 240 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव