लाइव न्यूज़ :

डेटा पैटर्न्स का आईपीओ 14 दिसंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 555 से 585 रुपये

By भाषा | Updated: December 9, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर रक्षा क्षेत्र से जुडी डेटा पैटर्न्स इंडिया लिमिटेड ने अपने 588 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में शेयरों के लिए 555 से 585 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

डेटा पैटर्न्स का आईपीओ 14 दिसंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक खुला रहेगा। हालांकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 13 दिसंबर को खुल जाएगी।

कंपनी अपने आईपीओ में 240 करोड़ रुपये के नए जारी शेयर जारी करेगी। बिक्री के लिए रखे जाने वाले (ओएफएस) शेयरों में प्रवर्तकों और शेयरधारकों के 59.52 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं।

ओएफएस में रखे जाने वाले शेयरों में श्रीनिवासगोपालन रंगराजन और रेखा मूर्ति रंगराजन दोनों 19.67 लाख-19.67 लाख तक तथा सुधीर नाथन 75,000 तक शेयरों की बिक्री करेंगे। वही जी के वसुंधरा 4.15 लाख तक शेयरों की और अन्य मौजूदा शेयरधारक 15.28 लाख तक इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे।

कंपनी को अपने आईपीओ के मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर से 588.22 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

कंपनी आईपीओ से जुटाए जानी वाली राशि का इस्तेमाल ऋण चुकाने, कार्यशील पूंजी का वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के अलावा अपनी मौजूदा सुविधाओं के विस्तार पर करेगी।

इस निर्गम का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। वही खुदरा निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा