लाइव न्यूज़ :

दास ने पिछली तारीख से कराधान को समाप्त करने के सरकार के कदम को सराहा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 15:36 IST

Open in App

मुंबई, छह अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने सरकार के पिछली तारीख से कराधान को समाप्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सही समय पर उठाया गया सही कदम करार दिया।

केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने महामारी की वजह से पैदा हुए संकट पर सरकार के रुख को दूरदर्शी और सोच-समझकर उठाया गया कदम बताया।

सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में विधेयक पेश कर कंपनियों पर पिछली तारीख से सभी कर मांग वापस लेने की घोषणा की। सरकार ने कहा है कि वह केयर्न एनर्जी और वोडाफोन जैसी कंपनियों पर इस तरह की कर मांग को वापस लेगी और उनसे जुटाए गए करीब 8,100 करोड़ रुपये लौटाएगी।

द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा के बाद शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में गवर्नर ने कहा, ‘‘यह मेरा आकलन है। मैं राजस्व सचिव और आर्थिक मामलों का सचिव रहा हूं। पिछली तारीख से कराधान लंबे समय से लंबित मुद्दा है। यह विधेयक एक अच्छा कदम है। निश्चित रूप से यह स्वागतयोग्य कदम है।’’

इस बारे में एक सवाल पर दास ने कहा कि सरकार इसमें यदि कोई कार्रवाई नहीं करती, तो हम उसे दोष देते हैं। यदि कोई कार्रवाई करती है, तो इसे दबाव में उठाया गया कदम बताते हैं।

दास ने कहा, ‘‘यह ऐसी स्थिति नहीं हो सकती है, जिसमें आप कहते हैं कि ‘चित मैं जीता, पट तुम हारे’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम