लाइव न्यूज़ :

कट्स इंटरनेशनल ने कहा, औद्योगिक रणनीति को बजट में शामिल करे सरकार

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर शोध कंपनी कट्स इंटरनेशनल ने सुझाव दिया है कि सरकार को अगले केंद्रीय बजट में औद्योगिक रणनीति को भी शामिल करना चाहिए। कट्स ने कहा कि इससे नीतिगत मामलों में समन्वित रुख सामने आ सकेगा।

कट्स ने मंगलवार को वित्त मंत्रालय को बजट-पूर्व ज्ञापन दिया है। इसमें कहा गया है कि सरकारी नीतियों के डिजाइन और क्रियान्वयन में अनिश्चितताओं से बचने की जरूरत है।

कट्स इंटरनेशनल के महासचिव प्रदीप मेहता ने कहा, ‘‘महंगे कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स तथा बिजली की लागत की वजह से उद्योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि नीति के डिजाइन और क्रियान्वयन के लिए सरकारी प्रणाली के रुख को पूरी तरह से लागू करने को ‘औद्योगिक रणनीति’ की जरूरत है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नीति तथा नियामकीय प्रभाव आकलन का भी सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा