लाइव न्यूज़ :

सीएससी मार्च 2022 तक एक लाख एलपीजी वितरण केंद्र गांवों में स्थापित करेगा, 21,000 परिचालन में

By भाषा | Updated: May 20, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई सरकार की ई-सेवा डिलिवरी इकाई सीएससी एसपीवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी देश भर में मार्च 2022 तक एक लाख एलपीजी वितरण केंद्र स्थापित करने की योजना है। इसमें ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी इलाकों पर जोर होगा।

सीएससी एसपीवी (साझा सेवा केंद्र विशेष उद्देश्यीय इकाई) ने कहा कि उसने तीन सरकारी तेल कंपनियों... बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसी... के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में करीब 21,000 एलपीजी केंद्र खोले हैं।

सीएससीसी एसपीवी के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने एक बयान में कहा, ‘‘बीपीसीएल के साथ मिलकर आज हमारे एलपीजी वितरण केंद्रों की संख्या 10,000 पहुंच गयी, जो हमारे लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके अलावा हम एचपीसीएल के साथ मिलकर 6,000 और आईओसी के साथ 5,000 एलपीजी वितरण केंद्र चला रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष के अंत तक हमारे एलपीजी वितरण केंद्रों की संख्या एक लाख पहुंच जाएगी।’’

सीएससी ने ये एलपीजी वितरण केंद्र सभी राज्यों में खोले हैं। पांच राज्यों...उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में इन केंद्रों की संख्या सर्वाधिक है।

त्यागी ने कहा, ‘‘हमारा जोर ग्रामीण क्षेत्रों पर है जहां लोग अभी भी खाना पकाने के लिये लकड़ी और दूसरे प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन पर निर्भर हैं। सीएससी अपने डिजिटल सेवा पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर उनके घर तक पहुंचाने में मदद करेगा।’’

सीएससी एसपीवी के सीईओ संजय कुमार राकेश ने कहा कि हम जो एलपीजी सेंटर का प्रबंधन कर रहे हैं, उसका मकसद गरीब परिवार को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस