लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने बढ़ते फंसे कर्ज के संबंध में सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर विचार करने से इनकार किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने बैंक क्षेत्र में तेजी से बढ़ते एनपीए (गैर निष्पादित संपत्ति) यानी फंसे कर्ज को काबू करने के लिए दिशानिर्देश जारी करने का आग्रह किया था।

न्यायालय ने कहा कि यह नीतिगत मामला है और कार्यपालिका तथा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के क्षेत्राधिकार में आता है।

हालांकि, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, विक्रम नाथ और बी वी नागरत्न की पीठ ने स्वामी को आरबीआई के समक्ष अपनी बात रखने की अनुमति दी, जो उचित दिशानिर्देशों में बदलाव करने पर विचार कर सकता है।

न्यायालय ने कहा, ‘‘हम लगातार बढ़ते एनपीए के लिए दिशानिर्देश कैसे तैयार कर सकते हैं। आरबीआई ने समय-समय पर दिशानिर्देश जारी किए हैं। न्यायालय के लिए कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में प्रवेश करना संभव नहीं है।’’

न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित स्वामी ने इससे पहले कहा कि उनकी याचिका बैंकों में लगातार बढ़ते एनपीए के मुद्दे से संबंधित है, और इस अदालत को एक समिति का गठन करना चाहिए, जो एनपीए में वृद्धि की जांच के लिए आवश्यक दिशानिर्देश सुझाएगी।

पीठ ने कहा कि समय-समय पर सरकार और आरबीआई दोनों ने इस मुद्दे पर दिशानिर्देश जारी किए हैं।

स्वामी ने कहा कि अदालत के लिए समिति गठित करने से रोक नहीं है और आरबीआई एनपीए के संबंध में असाधारण गोपनीयता बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि बैंक बंद होने पर लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है।

पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए स्वामी को मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन की मांग करते हुए आरबीआई के समक्ष अपनी बात रखने की आजादी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम