लाइव न्यूज़ :

न्यायालय लौह अयस्क को पेलेट के रूप में निर्यात के जरिये शुल्क चोरी के मामले की सुनवाई को तैयार

By भाषा | Updated: December 8, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर उच्चतम न्यायालय चीन को लौह अयस्क को पेलेट के रूप में निर्यात कर रही कुछ कंपनियों के शुल्क चोरी में कथित रूप से लिप्त होने की जांच करने और प्राथमिकी दर्ज करने की अपील करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई को सहमत हो गया है।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना एवं न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने यह जनहित याचिका दायर करने वाले वकील एम एल शर्मा का पक्ष सुनने के बाद इस याचिका की सुनवाई पर सहमति जताई। पीठ ने कहा कि वह इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करेगी।

इस याचिका में मांग की गई है कि वर्ष 2015 से चीन को लौह अयस्क का पेलेट के रूप में निर्यात कर रही कुछ कंपनियां कथित रूप से शुल्क चोरी कर रही हैं। लिहाजा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच का आदेश दिया जाए।

इस मामले में न्यायालय ने गत 15 जनवरी को केंद्र सरकार एवं अन्य पक्षों को नोटिस भेजा था। बाद में 24 सितंबर को उसने एक गैर-सरकारी संगठन 'कॉमन कॉज' की तरफ से भी इसी बारे में दायर एक जनहित याचिका पर फिर से नोटिस भेजा था।

इस पर केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा था कि किसी भी उत्पाद पर निर्यात शुल्क लगाना या हटाना सरकार का एक नीतिगत कदम होता है लिहाजा इन याचिकाओं को खारिज कर दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी