लाइव न्यूज़ :

वाणिज्य कर विभाग ने 13 कागजी फर्मों का खुलासा किया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:21 IST

Open in App

जयपुर, 25 नवम्बर वाणिज्य कर विभाग ने राजस्थान में संदिग्ध फर्मों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऐसी 13 फर्मों का खुलासा किया है जो केवल कागजों में चल रही थीं।

विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार एसजीएसटी मुख्य आयुक्त के निर्देश पर राज्य भर में अलग-अलग 26 स्थानों पर विभिन्न फर्मों के खिलाफ एक साथ सर्वे कार्रवाई की गई। इसके लिए जीएसटीएन की विभिन्न साईट पर उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण करवाते हुए प्राथमिक तौर पर संदिग्ध फर्मो के विरुद्ध विशेष आयुक्त (प्रतिकरापवंचन) के नियन्त्रण में कार्रवाई की गयी।

इस कार्यवाई में 26 फर्मों में से 13 फर्म कागजी फर्म पाई गईं जिनका कुल कारोबार 324.11 करोड़ रुपये पाया गया। इन कागजी व इनसे प्राथमिक तौर पर जुड़ी अन्य फर्मो द्वारा 30 करोड़ रुपये बोगस आईटीसी का उपयोग किया जाना पाया गया। विभाग ने कागजी फर्मों के लेनदेन को तुरन्त 'ब्लॉक' कर दिया है व केन्द्रीय अधिकारिता वाली फर्मो के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रधान आयुक्त सीजीएसटी को सूचित किया गया।

कार्रवाई में कागजी फर्मों से आईटीसी पाकर उसका गलत उपयोग करने वाली 13 फर्मों को प्रथम दृष्टया चिन्हित किया गया है जिसके संव्यवहार की विस्तृत जांच एसजीएसटी टीमें कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव