लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया की इकाई सीसीएल का उत्पादन अप्रैल में 112 प्रतिशत उछला

By भाषा | Updated: May 13, 2021 23:27 IST

Open in App

रांची, 13 मई कोल इंडिया की इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. (सीसीएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अप्रैल में उसका उत्पादन 112 प्रतिशत उछलकर 48.4 लाख टन रहा।

कंपनी के अनुसार झारखंड स्थित अनुषंगी कंपनी का उत्पादन पिछले साल अप्रैल में 22.8 लाख टन था।

सीसीएल ने कहा, ‘‘कोल इंडिया लि. की इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. का इस साल अप्रैल में कोयला उत्पादन 112 प्रतिशत बढ़कर 48.4 लाख टन रहा...।’’

बयान के अनुसार कोयला उठाव आलोच्य महीने में 122 प्रतिशत बढ़कर 65.6 लाख टन रहा जो एक साल पहले 2020 के अप्रैल महीने में 29.6 लाख टन था।

सीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद ने अधिकारियों से कोविड-19 महामारी में सहयोग के लिये राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस