लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया की वित्त वर्ष के अंत तक बिजलीघरों में 4.5 करोड़ टन कोयला भंडार बनाने की योजना

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष के अंत तक ताप विद्युत संयंत्रों में अपने स्वयं के स्रोतों से कोयले के भंडार को बढ़ाकर 4.5 करोड़ टन से अधिक करने की योजना बनायी है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उसका लक्ष्य विद्युत संयंत्रों में अब तक का सबसे बड़ा ईंधन भंडार बनाना है।

सीआईएल ने कहा, "इससे पहले सबसे बड़ा भंडार, साल 2020 में 4.5 करोड़ टन का था।"

इसी महीने 11 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित एक कार्यशाला में, कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ने विद्युत संयंत्रों में स्वदेशी कोयले के साथ कोयले के भंडार को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि इसमें सीआईएल को प्रमुख भूमिका निभानी है।

कार्यशाला में सीआईएल और उसकी अनुषंगियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम