लाइव न्यूज़ :

सीएमएस इंफो सिस्टम्स ने आईपीओ का मूल्य दायरा 205 से 216 रुपये प्रति शेयर तय किया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 12:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर नकद प्रबंधन कंपनी सीएमएस इंफो सिस्टम्स ने अपने 1,100 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में शेयरों के लिए मूल्य दायरा 205 से 216 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका आईपीओ 21 दिसंबर को खुलेगा और 23 दिसंबर को बंद होगा। वही एंकर निवेशकों के लिए बोली 20 दिसंबर को खुलेगी।

कंपनी ने इससे पहले अपने आईपीओ के आकार को 2,000 करोड़ रुपये से घटाकर 1,100 करोड़ रुपये कर दिया था।

इस आईपीओ के तहत प्रवर्तक सायन इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड अपने सभी शेयरों की बिक्री की पेशकश करेंगे। सायन इन्वेस्टमेंट ने वर्ष 2015 में सीएमएस का अधिग्रहण किया था और वर्तमान में कंपनी में उसकी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

निर्गम का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदार के लिए आरक्षित किया गया है तथा 35 फीसदी खुदरा निवेशकों और शेष 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है। वहीं निवेशक कम से कम 69 इक्विटी शेयरों और उसके गुणा में बोली लगा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री हैं और यह जानने का हक है, सम्राट चौधरी पर कितने केस चल रहे हैं?, तेजस्वी यादव ने कहा-लोगों को तो उम्र भी नहीं पता, किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे?

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात!