लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सिटी बैंक 200 करोड़ की मदद देगा

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:54 IST

Open in App

मुंबई पांच मई देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप से निपटने के लिए सिटी बैंक ने बुधवार को 200 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

सिटी बैंक के अलावा अमेरिका की फार्गो कंपनी ने तीस लाख डॉलर, स्विस बैंक ने 15 लाख डॉलर और अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने दस लाख डॉलर मदद के तौर पर देने की घोषणा की।

देश में कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन सामने आ रहे चार लाख मामलों और 3500 मौतों के बीच वैश्विक कंपनियों और विशेषकर प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों समेत कई देशों ने भारत को मदद की घोषणा की है।

सिटी बैंक के एशिया क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर बबेज ने कहा, ‘‘हम भारत में 100 वर्षों से भी अधिक समय से है और यह देश हमारे बीस हजार से अधिक कर्मचारियों का घर हैं। हम स्वास्थ्य संकट की इस घड़ी में भारत की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

बैंक ने एक बयान में कहा कि वह चिकित्सा और मानवीय जरूरतों में 75 करोड़ रुपये की तत्काल राहत देगा जबकि पिछले वित्त वर्ष में वह 75 करोड़ की मदद कर चुका हैं। इस राशि का इस्तेमाल ऑक्सीजन की आपूर्ति, अस्पतालों में बेड जोड़ना, डायग्नोस्टिक टेस्टिंग सिस्टम, व्यक्तिगत सुरक्षा किट और भारत के फ्रंटलाइन हेल्थकेयर श्रमिकों के लिए अन्य आपूर्त के लिए किया जाएगा।

उसने कहा कि शेष राशि का उपयोग सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे के लिए और युवाओं को रोजगार योग्य कौशल प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

वेल्स फार्गो ने भी कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राहत प्रयासों सहायता करते हुए 22 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इस राशि का इस्तेमाल गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से अस्पताल की क्षमता बढ़ाने, ऑक्सीजन सांद्रता और महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति करने में किया जाएगा।

वही अपोलो ग्लोबल मनेजमेंट ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए सात करोड़ रुपये यानी दस लाख डॉलर की सहायता की घोषणा की है। जिसमे वह कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए तुरंत हजारों ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और अन्य जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण मुहैया कराएगा।

इसके अलावा स्विस बैंक का यूबीएस ग्रुप एजी भारत में चल रहे राहत अभियान में 15 लाख डालर (11 करोड़ रुपये) की मदद करेगा। वह चिकित्सा की आपूर्ति में योगदान देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं