लाइव न्यूज़ :

ऋण संकट में फंसे चीनी बिल्डर ने बॉन्ड के ब्याज भुगतान की बात कही

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:40 IST

Open in App

बीजिंग, 22 सितंबर (एपी) अरबों डॉलर के भुगतान संकट से जूझ रहे चीन के एक रियल एस्टेट डेवलपर ने वैश्विक बाजारों को यह भरोसा दिया कि वह इस सप्ताह चुकाये जाने वाले ब्याज का भुगतान कर देगी।

इस बीच निवेशक अनुमान लगा रहे हैं कि चीनी सरकार क्या इस मामले में हस्तक्षेप कर सकती है या नहीं।

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि एवरग्रैंड समूह यदि अपने 310 अरब अमेरिकी डॉलर के कर्ज का पुनर्गठन करता है, तो बैंकों और बॉन्डधारकों को नुकसान उठाना पड़ेगा, लेकिन बीजिंग के पास ऋण संकट से बचने के लिए संसाधन हैं।

चीन के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े समूहों में से एक एवरग्रैंड ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को चार अरब युआन (62 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के बॉन्ड का भुगतान करेगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में विवरण बाजार के बाहर बातचीत में तय किया गया, लेकिन उसने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि भुगतान में कोई बदलाव किया गया है या नहीं।

बॉन्ड की ब्याज दर 5.8 प्रतिशत है, जिसके तहत एक साल के लिए सामान्य राशि बकाया 23.2 करोड़ युआन (3.6 करोड़ डॉलर) होगी।

एवरग्रैंड ने मार्च में अमेरिकी डॉलर मूल्यवर्ग के बांड सहित भविष्य के संभावित भुगतानों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम