लाइव न्यूज़ :

चीन को उम्मीद, ट्रंप के ‘शीत युद्ध’ को समाप्त करेंगे बाइडन

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:45 IST

Open in App

बीजिंग, दो जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन इस महीने सत्ता संभालने जा रहे हैं। ऐसे में चीन को उम्मीद है कि वह (बाइडन) अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किये गये शीत युद्ध को समाप्त करेंगे और सामान्य संबंधों को बहाल करने के लिये संवेदनशील रवैया अपनायेंगे।

ट्रंप सरकार ने व्यापार से लेकर तिब्ब्त और ताइवान मामलों तथा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की कड़ी आलोचनाओं तक हर मोर्चे पर चीन के खिलाफ व्यापक मोर्चा खोला।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिये एक साक्षात्कार में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने उम्मीद व्यक्त की है कि बाइडन सरकार इस रुख में बदलाव लायेगी। उन्होंने कहा, चीन को उम्मीद है कि अमेरिका की अगली सरकार चीन के साथ बातचीत शुरू करेगी, संवेदनशील रवैया अपनायेगी, द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनायेगी और सहयोग प्रारंभ करेगी।

वांग ने कहा, ‘‘चीन और अमेरिका के संबंध अब नये मोड़ पर आ गये हैं और अब उम्मीद की नयी किरण दिख रही है।’’

बाइडन ने पिछले साल आठ नवंबर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मात दी है। अब बाइडन 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं, जिसके साथ ही ट्रंप सरकार का औपचारिक अंत हो जायेगा।

वांग ने कहा कि हालिया वर्षों में अमेरिका-चीन संबंध बेहद निचले स्तर पर आ गये। उन्होंने कहा कि अब इसमें सुधार की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम