लाइव न्यूज़ :

केन्द्र अप्रैल मध्य तक निवेशकों के लिये एकल- खिड़की मंजूरी की शुरुआत करेगा: डीपीआईआईटी सचिव

By भाषा | Updated: December 11, 2020 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) सचिव गुरुप्रसाद माहपात्रा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिये अगले साल मध्य अप्रैल तक निवेशकों के लिये एकल खिड़की मंजूरी प्रक्रिया शुरू करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

उद्योग मंडल फिक्की के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माहपात्र ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस बारे में अपने बजट भाषण में कहा था। उन्होंने बताया कि विभाग इस दिशा में काम करते हुये एकल खिड़की व्यवस्था विकसित कर रहा है।

प्रौद्योगिकी आधारित इस एकल खिड़की मंच पर घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के निवेशकों को भूमि, प्रक्रिया, विभिन्न आवश्यकताओं और उनके निवेश प्रस्ताव की मंजूरी के लिये जरूरी नियम और शर्तों के बारे में सभी तरह की सूचनायें उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि इसमें सूचनाओं की एक एकीकृत सीट होगी, मंजूरी देने वाले अन्य मंत्रालय भी इसी का इस्तेमाल करेंगे। इसलिये निवेशकों को आखिर में अलग अलग आवेदन नहीं करने होंगे।

उन्होंने कहा कि इसमें किसी महत्वपूर्ण मंजूरी को नहीं बदला जायेगा क्योंकि इसमें सभी महत्वपूर्ण मंजूरियां होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?