लाइव न्यूज़ :

कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंग सुविधाओं पर जीएसटी के सही मूल्यांकन के लिए समिति का गठन

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 मई केंद्र सरकार ने कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म और रेस कोर्स (घुड़दौड़) जैसी सेवाओं पर जीएसटी के सही मूल्यांकन के लिये राज्य के मंत्रियों की एक समिति का गठन किया है।

सात सदस्यीय समिति का संयोजन गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल करेंगे। वह इन सेवाओं के लिए कानूनी प्रावधान में किसी बदलाव की आवश्यकता का भी आकलन करेंगे।

समिति के लिये जारी संदर्भ की शर्तों (टीओआर) में कहा गया, ‘‘राज्य मंत्रियों की समिति कैसीनो, रेस कोर्स और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं पर कर के सही मूल्यांकन की समीक्षा करेगी। वर्तमान कानूनी प्रावधानों और अदालतों के आदेशों के अनुसार कैसीनो में कुछ तरह की लेन-देन पर जीएसटी लगाने की भी समीक्षा की जाएगी।’’

समिति इसके अलावा लॉटरी जैसी अन्य सेवाओं पर भी इस तरह के मूल्यांकन की समीक्षा करेगी।

इस समिति में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन, गोवा के परिवहन मंत्री मॉविन गोडिन्हो, कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और तमिलनाडु के वित्त मंत्री पी. त्यागराजन शामिल होंगें।

समिति छह महीने के भीतर केंद्रीय वित्त मंत्री और राज्य वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाले जीएसटी परिषद को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के सीनियर पार्टनर रजत मोहन ने इस संबंध में कहा, ‘‘कोरोना महामारी के दौरान गेमिंग प्लेटफार्म समेत, ऑनलाइन कैसीनो में बड़े पैमाने पर लेन-देन हुआ है। ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां भारत में शुरुआती दौर में हैं। ऑनलाइन गेमिंग पर कर के मूल्यांकन को लेकर कई अनसुलझे मुद्दे सामने आ रहे हैं, जो पूरे उद्योग के लिए एक बड़ी चुनौती है।’’

वर्तमान में कैसीनों, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है। मंत्रियों का समूह इन सेवाओं पर कर के मूल्यांकन के तरीके की समीक्षा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम