लाइव न्यूज़ :

बायजूस ने 60 करोड़ डॉलर में ग्रेट लर्निंग का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 13:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायजूस ने सोमवार को सिंगापुर स्थित ग्रेट लर्निंग के अधिग्रहण की घोषणा की।

बायजूस ने एक बयान में कहा कि वह पेशेवर और उच्च शिक्षा खंड में ग्रेट लर्निंग की वृद्धि में तेजी लाने के लिए 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त निवेश भी करेगी।

बयान के मुताबिक, ‘‘यह अधिग्रहण बायजूस के वैश्विक स्तर पर पेशेवर कौशलवर्धन और शिक्षा खंड में एक अरब अमेरिकी डॉलर की कुल प्रतिबद्धता, कक्षा 12 तथा परीक्षा तैयारी खंड से परे विस्तार में तेजी और कंपनी की वृद्धि योजनाओं को और गति देने का प्रतीक है।’’

ग्रेट लर्निंग बायजूस समूह के तहत एक स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करना जारी रखेगा। ग्रेट लर्निंग का नेतृत्व इसके संस्थापक और सीईओ मोहन लखमराजू और सह-संस्थापक हरि नायर और अर्जुन नायर करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम