लाइव न्यूज़ :

स्पैक के माध्यम से सार्वजनिक सूचीबद्धता के लिए बायजू कर रही बातचीत: सूत्र

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर बायजू, माइकल क्लेन की विशेष उद्देश्यीय अधिग्रहण कंपनी (एसपीएसी या स्पैक) के साथ साझेदारी में अमेरिका में सार्वजनिक सूचीबद्धता के लिए बातचीत कर रही है और यह चर्चा काफी आगे बढ़ चुकी है। सार्वजनिक सूचीबद्धता को लेकर भारतीय शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष कंपनी का मूल्यांकन 48 अरब डॉलर बैठ सकता है।

मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि चर्चिल कैपिटल की स्पैक के साथ चर्चा काफी आगे बढ़ चुकी है और सौदा अगले कुछ महीने में पूरा हो सकता है।

माइकल क्लेन चर्चिल कैपिटल के संस्थापक हैं।

उन्होंने बताया कि बायजू लगभग 48 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर करीब चार अरब डॉलर जुटाएगी।

जहां इस संबंध में बायजू ने सवालों का जवाब नहीं दिया, वहीं चर्चिल कैपिटल से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अमेरिकी में सार्वजनिक सूचीबद्धता के लिए कई कंपनियां स्पैक माध्यम का इस्तेमाल करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम