लाइव न्यूज़ :

बिल्डर भूखंड का उप-विभाजन नहीं कर पाएंगे, बेच नहीं पाएंगे: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:49 IST

Open in App

नोएडा, आठ नवंबर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 124 वीं बोर्ड बैठक में सोमवार को फ्लैट खरीदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने बड़े भूखंडों के उप-विभाजन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया। यानी अब बिल्डर प्राधिकरण से जमीन आवंटित कराने के बाद खुद से उन्हें बेच नहीं पाएंगे।

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बताया कि बिल्डर को अब अपनी परियोजनाएं पूरी करनी होंगी। इससे दो फायदे होंगे। बिल्डर उतनी ही जमीन लेंगे, जितने पर उनको परियोजना का निर्माण करना है। दूसरे, खरीदारों के फ्लैट तय समय पर मिल सकेंगे। उप-विभाजन के चलते समय बर्बाद नहीं होगा। उनको तय समय पर फ्लैट बनाकर देने की जिम्मेदारी आवंटी बिल्डर पर होगी।

औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव मित्तल की अध्यक्षता में हुई इस बोर्ड बैठक में भूषण, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद्र, एसीईओ अमनदीप डुली समेत शासन-प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार व कई अन्य अधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए। इस बैठक में नए एजेंडों के साथ ही शहर में चल रहीं परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव