लाइव न्यूज़ :

बजट 2022-23: सीपीएआई का सरकार से जिंस लेनदेन कर को समाप्त करने का आग्रह

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर कमोडिटी पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीपीएआई) ने कहा है कि सरकार को व्यापार के आकार को बढ़ावा देने के लिए जिंस लेनदेन कर (सीटीटी) को समाप्त करने पर विचार करना चाहिए।

वित्त मंत्रालय को अपने बजट प्रस्ताव में सीपीएआई ने सरकार से सीटीटी पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है क्योंकि इससे बहुत कम राजस्व प्राप्त हुआ है, लेकिन इसने राष्ट्रीय बाजार के व्यापार की मात्रा को 60 प्रतिशत घटा दिया है।

इसके अलावा सीटीटी ने नकदी, मात्रा और नौकरियों को देश से बाहर जाने के लिए ‘प्रोत्साहित’ किया है।

एसोसिएशन ने कहा, ‘‘कम संग्रह को देखते हुए, सीटीटी को हटाना ही सबसे सुगम तरीका है।’’

वर्ष 2013 में सीटीटी की शुरुआत के बाद से जिंस बाजारों में कारोबार की मात्रा में 60 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि सरकार ने राजस्व के रूप में केवल 667 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं।

एसोसिएशन ने कहा है कि यदि सरकार सीटीटी को बनाए रखना चाहती है, तो सीटीटी को भुगतान किए गए कर के रूप में माना जाए, न कि एक व्यय (आयकर अधिनियम के तहत कर छूट की अनुमति)। यह एक अनुचित दोहरे कराधान की विसंगति का सुधार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी