लाइव न्यूज़ :

बीएसईएस राजधानी, बीएसईएस यमुना को 1,846 करोड़ रुपये बकाया चुकाने का नोटिस

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाष) दिल्ली सरकार और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लि. के संयुक्त उद्यम वाली दो बिजली वितरण कंपनियों से 1,864 करोड़ रुपये का पिछले बकाये का भुगतान करने को कहा गया है अन्यथा कंपनियों को दिवाला कार्रवाई का सामना करने को कहा गया है। भुगतान नोटिस में यह कहा गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी, हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेश्न लि. (एचपीजीसीएल) और इंद्रप्रस्थ पावर जनरेशन कंपनी लि. (आईपीजीसीएल) की संयुक्त उद्यम अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लि. (एपीसीपीएल) ने उसके झज्जर बिजलीघर से खरीदी गयी बिजली के भुगतान में असफल रहने को लेकर बीएसईएस राजधानी पावर और बीएसईएस यमुना पावर को नोटिस दिया है।

दो जनवरी को दिये गये नोटिस के अनुसार संयुक्त उद्यम कंपनी ने बीएसईएस राजधानी पावर लि. (बीआरपीएल) से 999 करोड़ रुपये और बीएसईएस यमुना पावर लि. (बीवाईपीएल) से 865 करोड़ रुपये की मांग की है। यह बकाया मार्च 2020 से पहले खरीदी गयी बिजली का है। इसके बाद के बकाये के भुगतान के लिये फिलहाल दबाव नहीं डाला जा रहा है क्योंकि इसके बाद की अवधि को महामारी प्रभावित समय करार दिया गया है।

नोटिस में कंपनी ने दोनों से पत्र प्राप्ति की तारीख से 10 दिन के भीतर पूरे बकाये का भुगतान करने को कहा है। इसमें कहा गया है, ‘‘ऐसा नहीं करने पर हम दिवाला कार्रवाई के तहत कंपनी ऋण शोधन अक्षमता समाधान प्रक्रिया शुरू करेंगे।’’

नये ऋण शोधन अक्षमता और दिवाला संहिता (आईबीसी) के तहत कर्ज देने वाली कंपनी, बकाया नहीं चुकाने वाली कंपनी के खिलाफ बकाये की वसूली के लिये दिवाला कार्रवाई शुरू कर सकती है।

इस बारे में बीआरपीएल और बीवाईपीएल से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं मिल पायी है।

एसीपीसीएल के हरियाणा के झज्जर में कोयला आधारित बिजलीघर है। बीआरपील और बीवाईपीएल ने उस संयंत्र से बिजली की खरीद की है।

बीआरपीएल और बीवाईपीएल में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि शेष दिल्ली सरकार के पास है। बीआरपीएल राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र के 21 जिलों में जबकि बीवाईपीएल पूर्वी दिल्ली में बिजली बेचती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम