अतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2026 21:51 IST2026-04-26T21:50:49+5:302026-04-26T21:51:49+5:30

भाजपा नेता ने सदन से कहा था, ‘‘मेरा नाम सम्राट चौधरी है और मैं बुलडोजर का पर्याय नहीं बनना चाहता। बिहार हमेशा नीतीश के शासन मॉडल का अनुसरण करेगा।

Bihar Chief Minister Samrat Chaudhary said anti-encroachment drive break stairs my house too inconvenience many people continue | अतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

file photo

Highlightsउत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के ‘‘बुलडोजर राज’’ का अनुसरण कर रही है।इस अभियान के तहत मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी गई हैं।तब से ‘‘बुलडोजर राज’’ और अधिक तीव्र हो गया है।

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में अतिक्रमण रोधी अभियान का जोरदार ढंग से बचाव करते हुए रविवार को दावा किया कि इसमें उनके घर को भी नहीं बख्शा गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि बिहार सरकार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के ‘‘बुलडोजर राज’’ का अनुसरण कर रही है।

मुंगेर जिले के तारापुर स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र में मौजूद चौधरी ने कहा कि ‘‘सुंदर और समृद्ध बिहार’’ के निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में उनका अपना घर भी नहीं बचा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि अतिक्रमण रोधी अभियान से कई लोगों को असुविधा हुई है। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि इस अभियान के तहत मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी गई हैं।’’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भाकपा (माले) लिबरेशन जैसी पार्टियां आरोप लगाती रही हैं कि बिहार, उत्तर प्रदेश की तरह ‘‘बुलडोजर राज की एक प्रयोगशाला’’ बन गया है। विपक्षी दलों ने यह भी आरोप लगाया कि जब से चौधरी ने जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार का स्थान लिया है, तब से ‘‘बुलडोजर राज’’ और अधिक तीव्र हो गया है।

चौधरी ने कहा, ‘‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर रिकॉर्ड के अनुसार कोई ढांचा निजी जमीन पर कानूनी रूप से बनाया गया है, तो उसे छुआ नहीं जायेगा। लेकिन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होने पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

हमें एक सुंदर और समृद्ध बिहार बनाने के लिए कड़े फैसले लेने होंगे।’’ कुछ महीने पहले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा नेता ने सदन से कहा था, ‘‘मेरा नाम सम्राट चौधरी है और मैं बुलडोजर का पर्याय नहीं बनना चाहता। बिहार हमेशा नीतीश के शासन मॉडल का अनुसरण करेगा।’’

Web Title: Bihar Chief Minister Samrat Chaudhary said anti-encroachment drive break stairs my house too inconvenience many people continue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे