लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने वैश्विक कंपनियों पर नए कर ढ़ाचे पर जी-7 को राजी किया, अमरीकी संसद होगी चुनौती

By भाषा | Updated: June 12, 2021 14:26 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भले ही दुनिया की कुछ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को कंपनियों पर कर बढ़ाने के लिए राजी कर लिया हो लेकिन उनके लिए अमेरिकी संसद को इसके लिए राजी करना कहीं बड़ी चुनौती बन सकता है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने शुक्रवार को कहा कि जी 7 समूह देशों के नेता बड़ी कंपनियों पर कम से कम 15 प्रतिशत वैश्विक कर लगाने के बाइडन के प्रस्ताव से सहमत हैं। जी 7 समूह देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली और जापान शामिल हैं।

जी 7 समूह के नेता इंग्लैंड में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। समूह के नेताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके वित्त मंत्रियों ने इस महीने की शुरुआत में न्यूनतम वैश्विक कर का समर्थन किया है। राष्ट्रपति बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘अमेरिका बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों से न्यायोचित कर का भुगतान कराने के लिए दुनिया के देशों को एकजुट कर रहा है ताकि हम अपने अपने देश के मध्यवर्ग के लिए निवेश कर सके।’’

कर नीति केंद्र में वरिष्ठ शोधार्थी थॉर्नटन मैथेसन ने कहा, ‘‘इसमें (प्रस्तावि नयी कर व्यवस्था में) कंपनी कर की दरों की कटौती के मामले में विश्वस्तार पर चल रही होड़ को खत्म करने की क्षमता दिखती है।’’ इस होड़ के चलते कंपनियां अपना अधिकांश लाभ ऐसे देश में दिखाती है जहां कर की दर सबसे कम होती है।

विश्वस्तर पर एक न्यूनतम कर लागू होने से कर से बचने के लिए पनाहगाह ढूंढने के रुझान पर अंकुश लगेगा।

अमेरिकी जैनेट येलेन ने इसी महीने के शुरू में जी7 के वित्त मंत्रियों के साथ मिल कर नए कर समझौते की रूपरेखा तैयार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम