लाइव न्यूज़ :

भेल ने विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी आपूर्तिकर्ताओं को समर्थन बढ़ाया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल ने मंगलवार को कहा कि वह नौ श्रेणियों में 300 से अधिक उत्पादों के स्वदेशीकरण की इच्छुक है, ताकि आयातित वस्तुओं की जगह भारत में तैयार वस्तुओं को बढ़ावा दिया जा सके।

भेल ने एक बयान में कहा कि वह आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान करने पर विशेष ध्यान देने के साथ ही ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा दे रही है।

कंपनी ने कहा कि वह संभावित साझेदारों के लिए एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम) विक्रेताओं सहित स्थानीय उद्योगों तक पहुंच रही है।

भेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नलिन शिंघल ने कहा कि कंपनी नौ श्रेणियों में 300 से अधिक वस्तुओं का स्वदेशीकरण करना चाहती है, जिन्हें इस समय हमारी 16 विनिर्माण इकाइयों द्वारा आयात किया जाता है और जिनकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

उन्होंने कहा कि कंपनी स्थानीय स्तर पर साझेदारी करना चाहती है, जिसमें दोनों पक्षों का फायदा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव