लाइव न्यूज़ :

Bharti Airtel: 75 दिन में 8 अरब स्पैम कॉल चिह्नित?, 80000 करोड़ स्पैम संदेश रोके, देखें आंकड़े, दिल्ली सबसे आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 14:05 IST

Bharti Airtel: एयरटेल ने पाया कि आश्चर्यजनक रूप से ऐसे 35 प्रतिशत मामलों में ने लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सबसे अधिक स्पैम कॉल के मामले सामने आए।करीब 10 लाख धोखाधड़ी भरे फोन व संदेश की पहचान की है।संदेश (एसएमएस) में से दो प्रतिशत को स्पैम के तौर पर चिह्नित किया।

 

 

 

 

 

 

Bharti Airtel: दूरसंचार सेवाप्रदाता भारती एयरटेल ने उसके नेटवर्क पर स्पैम-रोधी एआई-संचालित समाधान पेश करने के ढाई महीने के भीतर आठ अरब स्पैम कॉल को चिह्नित किया है और 80000 करोड़ स्पैम संदेश रोके हैं। ‘स्पैम’ कॉल व संदेश से तात्पर्य धोखाधड़ी व फर्जी कॉल व संदेश से है। एयरटेल साइबर धोखाधड़ी के तरीकों का विश्लेषण तथा धोखेबाजों की पहचान करने के लिए काम कर रही है। उसके ग्राहकों को ऐसे कॉल आने पर फोन पर ‘संदिग्ध स्पैम’ का संदेश लिखा दिखाई देता है।

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, उन्नत ‘एल्गोरिदम’ का लाभ उठाते हुए, एआई-संचालित नेटवर्क ने हर दिन करीब 10 लाख धोखाधड़ी भरे फोन व संदेश की पहचान की है। उल्लेखनीय रूप से एयरटेल नेटवर्क पर सभी कॉल में से छह प्रतिशत और सभी संदेश (एसएमएस) में से दो प्रतिशत को स्पैम के तौर पर चिह्नित किया गया।

दिल्ली में सबसे अधिक स्पैम कॉल के मामले सामने आए। इसमें कहा गया, ‘‘ भारत के पहले स्पैम-रोधी नेटवर्क भारती एयरटेल ने अपने एआई-संचालित स्पैम-रोधी समाधान को पेश करने के ढाई महीने के भीतर ही आठ अरब स्पैम कॉल और 8000 करोड़ स्पैम संदेश को चिन्हित किया है।’’ एयरटेल ने पाया कि आश्चर्यजनक रूप से ऐसे 35 प्रतिशत मामलों में ने लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल किया है।

टॅग्स :Bharti AirtelएयरटेलAirtel
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैपिटल 72,285 करोड़ बढ़ा, जानें सबसे ज्यादा किसे हुआ फायदा

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?