लाइव न्यूज़ :

भारतपे ने एल्टेरिया कैपिटल, आईसीआईसीआई बैंक से 139 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी फिनटेक कंपनी भारतपे ने उद्यम ऋण कंपनी एल्टेरिया कैपिटल और आईसीआईसीआई बैंक से 139 करोड़ रुपये का कोष जुटाया है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपनी ऋण कारोबार को मजबूत करने और व्यापारिक जगत को कर्ज उपलब्ध कराने के लिए करेगी।

भारतपे की स्थापना अशनीर ग्रोवर और शास्वत नकरानी ने 2018 में की थी। भारतपे दुकानदारों को सभी यूपीआई ऐप मसलन पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, भीम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज और अन्य के लिए एकल इंटरफेस उपलब्ध कराती है। साथ ही यह अपने मर्चेंट भागीदारों को कर्ज भी उपलब्ध कराती है।

भारतपे के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशनीर ग्रोवर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 90 करोड़ रुपये का कर्ज एल्टेरिया कैपिटल से और 49 करोड़ रुपये आईसीआईसीआई बैंक से जुटाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आईसीआईसीआई बैंक से नौ प्रतिशत से कम की प्रतिस्पर्धी दरों पर कर्ज जुटाया है। हम आक्रामक तरीके से अपने ऋण खंड को आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल हमारी ‘लोन बुक’ 400 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने कहा कि इस नए कोष के बाद हम मार्च, 2021 के अंत तक अपने ऋण को 700 से 750 करोड़ रुपये पर पहुंचाने की उम्मीद कर रहे हैं।

ग्रोवर ने कहा कि भारतपे ने 2020-21 में 1,000 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा था। इसमें से 800 करोड़ रुपये का कर्ज हम वितरित कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव