लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 2,088 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) का शुद्ध लाभ 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़कर 2,088 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,679 करोड़ रुपये था।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 20,270.74 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 20,729.31 करोड़ रुपये थी।

बैंक की चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ब्याज आय भी 6.33 प्रतिशत घटकर 16,692 करोड़ रुपये रह गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 17,820 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक की गैर-ब्याज आय 23 प्रतिशत बढ़कर 3,579 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 2,910 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 8.11 प्रतिशत रह गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 9.14 प्रतिशत थीं।

हालांकि, बैंक का शुद्ध एनपीए 2.51 प्रतिशत से बढ़कर 2.83 प्रतिशत पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम