लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2026 19:08 IST

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 52,603 ​​करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ कमाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे8.5 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है।सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि है।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने सोमवार को अपनी कार ऋण पर ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की। नयी दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसकी परिवर्तनशील (फ्लोटिंग) ब्याज दर अब 7.6 प्रतिशत वार्षिक से शुरू होगी। इसके अलावा, बैंक ‘बड़ौदा कार लोन’ पर आकर्षक निश्चित ब्याज दर की भी पेशकश कर रहा है, जो 8.5 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल लाभ तीसरी तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 52,603 करोड़ रुपये पर

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 52,603 ​​करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ कमाया है। यह सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि है।

सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों (पीएसबी) ने मिलकर वित्त वर्ष 2024-25 की दिसंबर तिमाही में 44,473 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। इस तरह, पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले लाभ में कुल मिलाकर 8,130 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

आयकर नियम में नकद जमा, कार खरीदने में पैन उल्लेख करने के लिए लेन-देन सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव

आयकर नियम के मसौदे में बैंकों में नकद जमा/निकासी, गाड़ी और संपत्ति खरीदने और होटल बिल भुगतान के लिए पैन का उल्लेख करने को लेकर लेन-देन सीमा को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने का प्रस्ताव है। मसौदे में नियोक्ताओं द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का मूल्य बढ़ाने और क्रिप्टो एक्सचेंज के लिए कर विभाग के साथ जानकारी साझा करना अनिवार्य करने का भी प्रस्ताव है। इसमें केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) को इलेक्ट्रॉनिक भुगतान के स्वीकृत तरीके के तौर पर भी शामिल किया गया है।

मजबूत वैश्विक रुख के कारण चांदी छह प्रतिशत बढ़कर 2.72 लाख रुपये पर, सोने में भी बढ़त

मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 17,000 रुपये, या 6.66 प्रतिशत बढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गई।

टॅग्स :बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)कारSBIरेपो रेटभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?