लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा प्रतिबंध जल्द हटाए जाने की संभावना नहीं: अधिकारी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर नागर विमानन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया है कि सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाये गये प्रतिबंधों को तुरंत हटाये जाने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत मौजूदा उड़ानों की संख्या मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

कोरोना वायरस महामारी के बीच पिछले साल मार्च से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें निलंबित हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन के लिए भारत की 25 से अधिक देशों के साथ ‘एयर बबल’ व्यवस्था है।

नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत उपलब्ध मौजूदा उड़ानों की संख्या मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है और अंतरराष्ट्रीय मार्गों की ज्यादा मांग नहीं है क्योंकि वीजा व्यवस्था बहुत ही प्रतिबंधात्मक है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और कनाडा जैसे कुछ देशों में, एयरलाइन कंपनियों के पास दिसंबर 2021 के मध्य के लिए औसत क्षमता उपयोग अनुपात 30 से 40 प्रतिशत हैं। हम कोविड से पहले की मांग के करीब पहुंचने पर निश्चित रूप से उड़ान शुरू करने पर विचार कर सकते हैं।’’

बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन के दौरान अलग से बातचीत में बंसल ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो ‘हवाई बबल’ व्यवस्था का विस्तार किया जा सकता है।

दो देशों के बीच एक ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत, कुछ शर्तों के अंतर्गत उनके संबंधित एयरलाइंस कंपनियां एक-दूसरे के क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें संचालित कर सकती हैं।

वर्तमान में, भारत की अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान सहित 28 देशों के साथ ऐसी व्यवस्था है।

प्रतिबंध लगने के दो महीने बाद 25 मई, 2020 को घरेलू हवाई सेवा फिर से शुरू हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम