लाइव न्यूज़ :

बजाज समूह की ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई बजाज समूह की ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के बुरौगांव स्थित अपने बिजली संयंत्र में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने की घोषणा की।

कंपनी के बयान के अनुसार, ‘‘बजाज समूह की ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी लि. बुरौगांव स्थित बिजली संयंत्र में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाएगी।’’

बयान में कहा गया है कि इस कदम से जिले में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौत को रोका जा सकेगा।

कंपनी ने कहा कि इस समय पूरे देश में कोविड-19 संक्रमण बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी है। समूह अपने कर्मचारियों की विभिन्न उपायों के जरिये मदद कर रहा है, इस पहल से उस समुदाय को सहायता मिलेगी जिसके बीच बजाज एनर्जी काम कर रही है।’’

फिलहाल ललितपुर में कोई ऑक्सीजन संयंत्र नहीं है और कंपनी ने जिला कलेक्टर से इस कठिन स्थिति में मदद के लिये मिले अनुरोध के बाद यह निर्णय किया है।

बयान के अनुसार कंपनी ने गेजट्रोन इंजीनियरिंग प्राइवेट लि. के साथ गठजोड़ किया है। कंपनी 20 घन मीटर (20,000 लीटर प्रति घंटा) क्षमता का संयंत्र लगा रही है। इस पर काम शुरू हो चुका है और तीन महीने के भीतर इसके बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम