लाइव न्यूज़ :

एचपीसीएल की उड्डयन इकाई ने रूपसी हवाई अड्डे पर ईंधन स्टेशन चालू किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:40 IST

Open in App

धुबरी, 12 जुलाई हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की उड्डयन इकाई ने असम के कोकराझार जिले के रूपसी हवाई अड्डे पर अपना विमानन ईंधन स्टेशन चालू कर दिया है।

एचपीसीएल के अधिकारियों ने कहा कि विमान अब रूपसी हवाई अड्डे पर ही ईंधन भरने में सक्षम होंगे और यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे क्षेत्र का विकास होगा।

पहले रूपसी आने वाली उड़ानों को गुवाहाटी और कोलकाता से ईंधन भरना पड़ता था।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत रूपसी हवाई अड्डे के पुनर्विकास के साथ, 38 साल के अंतराल के बाद, इस साल आठ मई को इस हवाई अड्डे से उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दीं।

असम के धुबरी से 18 किमी दूर स्थित रूपसी हवाई अड्डे से इस समय कोलकाता और गुवाहाटी के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान सेवाओं का संचालन किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम