लाइव न्यूज़ :

ऑडी को अगले कुछ वर्षों में मजबूत वृद्धि की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी को उम्मीद है कि अगले कुछ वर्षों के दौरान भारत में उसका कारोबार तेजी से बढ़ेगा। इसको देखते हुए कंपनी अपने बिक्री नेटवर्क का विस्तार करने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों सहित नए उत्पादों को पेश करने की योजना बना रही है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘हम इस साल पहले ही आठ उत्पाद पेश कर चुके हैं और क्यू5 इस महीने नौवां उत्पाद होगा। साल के पहले नौ महीनों में, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बिक्री लगभग 123 प्रतिशत बढ़ी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान देश के लक्जरी कार खंड में 41 फीसदी की वृद्धि हुई।’’

उन्होंने कहा कि बीएस-4 से बीएस-6 व्यवस्था में बदलाव के दौरान कंपनी प्रभावित हुई, लेकिन अब चीजें वापस पटरी पर आ गई हैं।

ऑडी ने पिछले साल अप्रैल से भारत में अपनी डीजल गाड़ियों को बंद कर दिया और तब से कंपनी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

ढिल्लों ने कहा कि क्यू5 की पेशकश के साथ इस साल तथा अगले साल इसका बिक्री पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने उच्च दोहरे अंक की वृद्धि हासिल करने की उम्मीद जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस