लाइव न्यूज़ :

पीएमजीकेएवाई के तहत राज्यों के द्वारा करीब 32 लाख टन खाद्यान्न का उठाव हुआ

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई विभिन्न राज्यों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत वितरण करने के लिए 31.8 लाख टन खाद्यान्न उठाया है।

केंद्र ने कोविड-19 के कारण हुए आर्थिक व्यवधानों के कारण गरीबों को हुई कठिनाई को दूर करने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले लगभग 79.39 करोड़ लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो अतिरिक्त खाद्यान्न कोटा मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। अतिरिक्त खाद्यान्न दो महीने (मई-जून 2021) की अवधि के लिए प्रदान किया जाएगा।

खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 17 मई, 2021 तक, सभी 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डिपो से 31.80 लाख टन खाद्यान्न का उठाव किया है।

लक्षद्वीप ने मई-जून 2021 के लिए पूर्ण आवंटित कोटा का उठाव किया है।

पन्द्रह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना और त्रिपुरा - ने मई के लिए किये गये आवंटन का पूर्णत: उठाव कर लिया है।

सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को समयबद्ध तरीके से मुफ्त खाद्यान्न उठाने और वितरित करने के लिए कहा गया है।

इस योजना के तहत कुल 79.39 लाख टन खाद्यान्न जारी किया जाएगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘भारत सरकार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय सहायता के हिस्से के रूप में खाद्यान्न की लागत, अंतरराय परिवहन आदि के लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक का पूरा खर्च वहन करेगी।’’

पिछले साल, केंद्र ने अप्रैल-नवंबर की अवधि के दौरान पीएमजीकेएवाई के तहत 305 लाख टन मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव