लाइव न्यूज़ :

अप्रैल-जून तिमाही प्रबंधन के लिहाज से सबसे कठिन थी, अब सुधार दिख रहा है: टीसीपीएल सीईओ

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील डिसूजा ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से पैदा हुई अनिश्चितता के कारण अप्रैल-जून की अवधि प्रबंधन के लिहाज से ‘‘सबसे कठिन’’ तिमाहियों में एक थी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान चाय की बढ़ती कीमतों के कारण मार्जिन पर दबाव था और इसका असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ सकता था।

टाटा समूह की एफएमसीजी फर्म को वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के दौरान पिछली तिमाही के मुकाबले वृद्धि की उम्मीद है, लेकिन हो सकता है कि यह प्रदर्शन 2020-21 की इसी तिमाही के जैसा न हो।

टीसीपीएल के कारोबार में जून में सुधार हुआ और इस दौरान प्रतिबंधों में ढील के बाद बेहतर मार्जिन और कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

डिसूजा ने कहा, ‘‘प्रदर्शन के लिहाज से मैं कहूंगा कि पहली तिमाही, जो अभी खत्म होने वाली है, शायद सबसे कठिन तिमाहियों में से एक है।’’

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अप्रैल बहुत अच्छा था लेकिन मई शायद सबसे कठिन महीना था, जिसका हमने मुकाबला किया।’’

टीसीपीएल को उम्मीद थी कि चाय की कीमतों में कमी होगी, लेकिन दूसरी लहर के दौरान इसमें बढ़ोतरी हुई और मार्जिन का दबाव बना।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कुल मिलाकर टाटा कंज्यूमर के नजरिए से हम वहां नहीं हैं, जहां हमें होना चाहते थे। पूरी तरह अनिश्चितता के कारण ऐसा हुआ है और इससे आय प्रभावित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव