लाइव न्यूज़ :

श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के नए सीएफओ की नियुक्ति

By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिवाला प्रक्रिया का सामना कर रही कंपनी श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पद से संदीप कुमार सुल्तानिया मुक्त हो गए हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को बुधवार को दी गई जानकारी में बताया कि सुल्तानिया सात दिसंबर 2021 से सीएफओ की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिए गए हैं। अब वह कंपनी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

रिजर्व बैंक पहले ही इस कंपनी का प्रशासन अपनी तरफ से नियुक्त प्रशासक रजनीश शर्मा को सौंप चुका है।

कंपनी ने कहा कि प्रशासक ने कानून के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए कंपनी सचिव मनोज कुमार को नया सीएफओ नियुक्त किया है। अब वह कंपनी सचिव के साथ ही सीएफओ की भी जिम्मेदारी निभाएंगे।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने गत आठ अक्टूबर को श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के खिलाफ ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता के तहत प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी