लाइव न्यूज़ :

बागवानी उत्पादों पर एपीडा का तीन दिवसीय डिजिटल व्यापार मेला शुरू

By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई मौजूदा कोरोना महामारी के बीच भारतीय कृषि तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की निर्यात संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बागवानी उत्पादों पर केंद्रित तीन दिवसीय व्यापार मेला बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। मेले का आयोजन डिजिटल तरीके से हो रहा है।

यह दूसरा ‘ऑनलाइन’ व्यापार मेला है, जो सरकार के कृषि-निर्यात संवर्धन निकाय एपीडा द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें 471 से अधिक प्रदर्शक या निर्यातक भाग ले रहे हैं। लगभग 543 आगंतुकों/आयातकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई है।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वैश्विक आयातकों के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त अनूठे फल, सब्जियां और फूलों की खेती वाले उत्पादों को मेले में प्रदर्शित किया गया है।

भारत, सिंगापुर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, नाइजीरिया, बहरीन, इस्राइल, सूरीनाम, अफगानिस्तान, जापान, आइसलैंड, मालदीव और ब्रुनेई के आगंतुक पहले ही डिजिटल तरीके से आयोजित व्यापार मेले में भाग ले चुके हैं।

पहला डिजिटल व्यापार मेला इस साल 10-12 मार्च को आयोजित किया गया था, जिसमें 404 से अधिक आगंतुक आए थे। दुनिया भर के खरीदारों ने व्यापार मेले में प्रदर्शित विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में गहरी दिलचस्पी दिखाई।

बयान में कहा गया है कि कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों के कारण भौतिक रूप से यात्रा और व्यापार करने की दिक्कतों के कारण, एपीडा ने भारत के कृषि तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात स्तर को बनाए रखने और निर्यात गंतव्यों का विस्तार करने एवं नए बाजारों की खोज के लिए डिजिटल व्यापार मेला आयोजित करने का निर्णय किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम