लाइव न्यूज़ :

ट्रंप सहित एपेक नेताओं ने मुक्त व्यापार पर सहमति जताई

By भाषा | Updated: November 21, 2020 15:46 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 21 नवंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच (एपेक) के नेताओं ने कोरोना वायरस के चलते कठिनाइयों का सामना कर रहीं अर्थव्यवस्थाओं को फिर से पटरी पर लाने के लिए मुक्त, खुले और गैर-भेदभावपूर्ण व्यापार और निवेश की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

एपेक नेताओं ने 2017 के बाद से शुक्रवार को अपना पहला संयुक्त बयान जारी करने के लिए मतभेदों को अलग रखा, और 21 एपेक अर्थव्यवस्थाओं के बीच बड़े पैमाने पर मुक्त व्यापार समझौते और क्षेत्रीय एकीकरण को मजबूत बनाने पर सहमति जताई।

इस साल की बैठक के मेजबान देश मलेशियाई के प्रधानमंत्री मोहिउद्दीन यासीन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका और चीन के व्यापार युद्ध, जिसके चलते अतीत में वार्ता बाधित हुई, वह कोविड-19 महामारी के कारण ‘‘खत्म हो गया’’ है।

इस साल एशिया-प्रशांत क्षेत्र की वृद्धि दर में 2.7 प्रतिशत गिरावट की उम्मीद है, जो 2019 में 3.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

उन्होंने कहा कि एपेक का जोर आर्थिक सुधार में तेजी लाने और एक किफायती टीका विकसित करने पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?