लाइव न्यूज़ :

अनिल अग्रवाल का वेदांता समूह रावा तेल क्षेत्र में वीडियोकॉन की बहुमत हिस्सेदारी खरीदेगा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली 09 जून अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांता समूह ने बुधवार को कहा कि वह वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए 292 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करेगा।

इस अधिग्रहण के बाद समूह कृष्णा गोदावरी तेल क्षेत्र में रावा तेल और गैस क्षेत्र का सबसे बड़ा हिस्सेदार बन जाएगा। रावा तेल क्षेत्र में प्रतिदिन 22,000 बैरल तेल और तेल के बराबर गैस का उत्पादन होता है।

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण की मुंबई बेंच ने मंगलवार को वेदांता समूह की कंपनी ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज द्वारा दिवालिया वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

अनिल अग्रवाल की वॉलकन इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसकी ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीस इण्डिया लिमिटेड ने भारत के दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता कानून के तहत वीडियोकॉन समूह की कंपनियों के लिए एक समाधान योजना पेश की है।

उसने कहा, ‘‘वीडियोकॉन संपत्ति के अधिग्रहण प्रस्ताव में 292 करोड़ का अग्रिम भुगतान शामिल है। जो कुल बोली मूल्य के दस प्रतिशत से भी कम है। शेष राशि का भुगतान अधिग्रहण की तारीख से दो साल पूरे होने के बाद किया जाएगा।’’

वॉलकन इंवेस्टमेंट्स ने कहा, ‘‘वीडियोकॉन के अधिग्रहण को लेकर हम उत्साहित हैं और विशेष कर रावा तेल क्षेत्र में उसकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी को लेकर। इस अधिग्रहण से रावा क्षेत्र में हमारी हिस्सेदारी बढ़कर 47.5 प्रतिशत हो जायेगी।’’

उल्लेखनीय है कि वीडियोकॉन एक कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी है जो वाशिंग मशीन से लेकर एयर-कंडीशनर बनाती है। वीडियोकॉन 2017 में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के बाद दिवालिया होने वाली पहली 12 कंपनियों में से एक थी।

कंपनी पर 12 नवम्बर 2018 तक 59,451.87 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज है जिसमें से 57,443.62 करोड़ रुपये तीन दर्जन से अधिक बैंकों और वित्तीय संस्थानों का है। इसके अलावा 25,553 करोड़ रुपये का दावा अन्य परिचालन रिणदाताओं का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती