लाइव न्यूज़ :

अनिल अग्रवाल की 'वेदांता' ने साल 2023 में राजनीतिक दलों को दिया 155 करोड़ रुपये का चंदा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 25, 2023 14:19 IST

अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने मार्च 2023 के समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों को 155 करोड़ रुपये का दान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने चुनावी बांड से राजनीतिक दलों को दिया 155 करोड़ रुपये का चंदाकंपनी ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में मार्च 2023 के समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में चंदा देने की बात कहीवेदांता समूह ने पांच साल में चुनावी बांड से राजनीतिक दलों को कुल 457 करोड़ रुपये चंदा दिया है

दिल्ली: अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने मार्च 2023 के समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों को 155 करोड़ रुपये का दान दिया है। इस बात की जानकारी स्वयं कंपनी ने अपने नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में जारी की है।

कंपनी की ओर से जारी 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्म द्वारा अप्रैल 2021 से मार्च 2022 द्वारा दिए गए 123 करोड़ रुपये से अधिक था। पिछले पांच वर्षों में वेदांता समूह ने चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों को कुल 457 करोड़ रुपये का दान दिया है।

वेदांता ने वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 में 160 करोड़ रुपये का दान दिया। इनमें 155 करोड़ रुपये चुनावी बांड के माध्यम से दिया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में समूह द्वारा कुल दान 130 करोड़ रुपये का था, जिसमें चुनावी बांड के माध्यम से 123 करोड़ रुपये दिये गये थे। रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक दलों को दिया गया दान वेदांता के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के साल 2022-23 में खर्च किये गये 112 करोड़ रुपये और पिछले वर्ष से 37 करोड़ रुपये से अधिक था।

वेदांता का जनहित इलेक्टोरल ट्रस्ट राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए समूह द्वारा बनाए गए दर्जन भर से अधिक इलेक्टोरल ट्रस्टों में से एक है। चुनावी ट्रस्टों के मालिक अन्य कॉरपोरेट्स में टाटा का प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट, रिलायंस समूह का पीपुल्स इलेक्टोरल ट्रस्ट, भारती समूह का सत्या इलेक्टोरल ट्रस्ट, एमपी बिड़ला समूह का परिवर्तन इलेक्टोरल ट्रस्ट और केके बिड़ला समूह का समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट एसोसिएशन शामिल हैं। बजाज और महिंद्रा समूह के भी अपने-अपने चुनावी ट्रस्ट हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार मार्च 2018 से अप्रैल 2023 के बीच 26 चरणों में 12,979 करोड़ रुपये के कुल 22,641 चुनावी बांड बेचे गए। इस अवधि के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा 12,955 करोड़ रुपये के 22,458 बांड भुनाए गए। चुनावी बांड के कुल मूल्य का लगभग 28 फीसदी अकेले साल 2019 के दो महीनों मार्च और अप्रैल के आम चुनावों की अवधि में खरीदा गया था। इसके साथ ही एडीआर ने यह भी बताया था कि चुनावी बांड के जरिये सत्तारूढ़ भाजपा को ही सबसे अधिक दान मिला है।

टॅग्स :Vedanta GroupAnil Agarwal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLGEC 2025: कभी छोटा मत सोचो, अब हमें दुनिया से लड़ना?, 'वेदांता' के अनिल अग्रवाल ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

कारोबारवेदांता एल्युमीनियम की सौर लाइटों ने ग्रामीण ओडिशा में 10 हजार लोगों के जीवन को रोशन किया

कारोबारVedanta Limited: वेदांता पर 920385745 रुपये का जुर्माना और 100000000 रुपये का हर्जाना?, सीमा शुल्क प्राधिकरण ने क्यों लिया एक्शन

कारोबारCompany Acquisition: कनाडा और जापान की कंपनी पर भारतीय का कब्जा!, वेदांता लिमिटेड और विप्रो हाइड्रोलिक्स ने हिस्सेदारी पर किया समझौता

कारोबारवेदांता मार्च 2024 तक अपनी सभी इस्पात संपत्तियां बेचेगी, अनिल अग्रवाल ने की घोषणा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?