लाइव न्यूज़ :

राज्यों को रेमडेसिविर की आवंटन योजना में संशोधन दवा की उपलब्घता बढ़ने की वजह से: गौडा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल केन्द्रीय मंत्री सदानंद गौडा ने शुक्रवार को कहा कि वायरल रोधी दवा रेमडेसिविर की उपलब्धता बढ़ने के बाद इसकी आवंटन योजना में संशोधन किया गया है। दवा का उत्पादन बढ़ने के बाद इसकी उपलब्धता बढ़ी है।

केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री ने कहा रेमडेसिविर की उपलब्धता बढ़ने से कोरोना वायरस महामारी का अधिक गहराई से समाधान हो सकेगा।

रेमडेसिविर का कोविड- 19 के इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है।

गौडा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘रेमडेसिविर की बढ़ी हुई उपलब्धता का पूरी गहराई के साथ समीक्षा करने के बाद सभी राज्यों को इसकी आवंटन योजना में संशोधन किया गया। रेमडेसिविर की उपलबधता बढ़ने से अब महामारी के खिलाफ लड़ाई का गहराई से समाधान हो सकेगा।’’

गौडा ने कहा कि 21 से 30 अप्रैल के बीच राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को 18 लाख रेमडेसिविर की खुराक आवंटित की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम