लाइव न्यूज़ :

ईडी की जांच को चुनौती देने वाली अमेजन की याचिका पर सुनवाई पांच जनवरी को होगी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय अमेजन की उस याचिका पर सुनवाई जनवरी में करेगा जिसमें विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत मामलों की जांच करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकार-क्षेत्र को चुनौती दी गई है।

न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेजन की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई अब पांच जनवरी को होगी। याचिकाकर्ता अमेजन होलसेल (इंडिया) और अमेजन सेलर सर्विसेज ने ईडी के अधिकार-क्षेत्र को चुनौती देते हुए कहा है कि वे अमेजन होलसेल (इंडिया) के खिलाफ उन मामलों में जांच नहीं कर सकते हैं जो फेमा के तहत एजेंसी को मिले अधिकार से बाहर हैं।

अमेजन ने पिछले महीने कहा था कि फ्यूचर समूह के साथ उसके सौदे के सिलसिले में उसे ईडी की ओर से समन भेजे गए हैं।

याचिका के मुताबिक अमेजन होलसेल (इंडिया) और अमेजन सेलर सर्विसेज भारतीय कंपनियां हैं और वे इस जांच को चुनौती दे रही हैं क्योंकि इस लेनदेन का विदेश मुद्रा से कोई नाता नहीं है। इसमें कहा गया है कि ईडी ने इस वर्ष 19 फरवरी को एक निर्देश जारी किया था और एजेंसी बिना किसी कानूनी आधार या अधिकार क्षेत्र के याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

याचिका में कहा गया है कि पूरा सहयोग देने के बावजूद याचिकाकर्ताओं का अनावश्यक रूप से उत्पीड़न हो रहा है।

फ्यूचर समूह और मुकेश अंबानी के रिलायंस रिटेल के बीच सौदा होने के बाद से अमेजन और किशोर बियाणी की अगुआई वाले समूह के बीच कानूनी लड़ाई छिड़ गई है। अमेजन ने इस सौदे पर आपत्ति जताई है और फ्यूचर समूह पर 2019 के अपने निवेश समझौते का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री हैं और यह जानने का हक है, सम्राट चौधरी पर कितने केस चल रहे हैं?, तेजस्वी यादव ने कहा-लोगों को तो उम्र भी नहीं पता, किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे?

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात!