लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने पीएसपीसीएल से किसानों को आठ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:20 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पीएसपीसीएल को किसानों को कम से कम आठ घंटे की निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली की कमी को पूरा करने के लिए राज्य के बाहर से ‘कितनी भी लागत’ पर बिजली की खरीद करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चालू बुवाई के मौसम में किसी भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान से बचा जाना चाहिये।

चालू खरीफ सत्र के दौरान किसानों को बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए, कोविड महामारी के बीच मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को वित्तीय संकट से निपटने के लिए 500 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश दिया।

एक सरकारी बयान के अनुसार, बैठक में मौजूदा वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आश्वासन दिया कि उनका विभाग बिना देर किए राशि जारी करेगा।

विशेष रूप से, पिछले कुछ दिनों के दौरान, विभिन्न स्थानों पर किसानों ने यह दावा करते हुए पावर ग्रिड स्टेशनों के बाहर धरना दिया है कि उन्हें धान की बुवाई के मौसम में आठ घंटे की आपूर्ति नहीं मिल रही थी, जैसा कि आश्वासन दिया गया था।

पीएसपीसीएल के अधिकारियों ने पहले कहा था कि महामारी संकट के कारण पिछले एक साल में खपत और राजस्व संग्रह में मंदी के परिणामस्वरूप यह एक गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

पंजाब में किसानों को उनकी फसल की बुवाई के लिए लगातार आठ घंटे आपूर्ति प्रदान करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मुख्यमंत्री ने पीएसपीसीएल को राज्य के बाहर से ‘‘किसी भी लागत पर’’ बिजली की खरीद करने का निर्देश दिया, ताकि सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा किया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव